फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होंगे ईको क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे ईको क्लब
विज्ञापन

डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को भेजा पत्र
शुरू हुई पर्यावरण के प्रति रुझान बढ़ाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एनजीसी (नेशनल ग्रीन कोर) योजना के तहत कक्षा 12 तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ईको क्लब स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक क्लब में 30 से 35 पर्यावरण प्रेमी स्टूडेंट्स शामिल किए जाएंगे। राज्य नोडल एजेंसी की ओर से प्रति क्लब ढाई हजार रुपये की वार्षिक सहायता दी जाएगी। डीआईओएस ने जिले के इंटर कॉलेजों को पत्र जारी कर क्लब की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
ईको क्लब टिकाऊ पर्यावरण की संरचना करने और नवीन शैक्षणिक तरीकों व अनुभवों से कॉलेज के अन्य छात्रों में गहरी समझ विकसित करेगा। इसकी स्थापना उन्हीं विद्यालयों में हो सकेगी जिन्हें कक्षा 12 तक की मान्यता प्राप्त है। पर्यावरण के प्रति रुझान वाले 30 से 35 छात्रों को क्लब में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को ईको क्लब प्रभारी के रूप में नामित किया जाएगा। क्लब की उपयोगिता साबित करने के लिए मंत्रालय ने राज्य स्तर पर गठित नोडल एजेंसियों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनरों को तैयार करने के साथ ही राज्य स्तर पर कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई है। मंत्रालय की ओर से राज्य समितियों की बैठकों के आयोजन को सफल बनाने और केंद्रीय नोडल अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है। जनपद स्तर पर जिला समितियों की ओर से विद्यालयों में आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में जिला क्रियान्वयन और अनुश्रवण समिति को प्रत्येक स्कूल में एक या दो मास्टर ट्रेनरों की व्यवस्था, ईको क्लब के प्रभारी शिक्षकों का चयन, प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षण, क्लबों में धनराशि एवं संसाधन सामग्री का वितरण, ईको क्लब की गतिविधियों का समय-समय पर अनुश्रवण, राज्य नोडल एजेंसी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने और जिला स्तरीय कार्यक्रमों और समिति सदस्यों की बैठक आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अपने विद्यालयों में ईको क्लब की स्थापना कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें