वध प्रतिबंधित मवेशियों
के साथ दो तस्कर दबोचे
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पीढ़ी के पास पुलिस टीम ने सोमवार को पिकअप पर लदे पांच प्रतिबंधित मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी के समीप स्थित सिपाही मनजीत व संजीत सोमवार को बैंक ड्यूटी पर तैनात थे। तभी उन्हें एक पिकअप पर कुछ संदेह हुआ तो उसे रोका। सिपाहियों के रोकने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। दोनों सिपाहियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। जयसिंहपुर कोतवाल ने पीआरबी को वाहन को रोकने का आदेश दिया। पीआरबी ने पीढ़ी नहर के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उस पर पांच प्रतिबंधित मवेशी लदे मिले। पुलिस के मुताबिक पिकअप चालक की पहचान बृजलाल निवासी बासुपुर थाना गोसाईगंज व खलासी की चकई राम निवासी मोती गंज बेलगरा थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि अंबेडकर नगर से वध प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर तियरी ले जा रहे थे।