फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में धरने पर बैठा परिवार
विज्ञापन

क्रासर
मांगों के संबंध में डीएम को दिया ज्ञापन

फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। चल-अचल संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से परेशान परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने व संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

अमेठी तहसील के पूरे गोपाल मजरे नुवावां गांव निवासी श्यामशंकर शुक्ल चल-अचल संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से परेशान होकर सोमवार को परिवार सहित कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने के बाद श्याम शंकर ने डीएम योगेश कुमार को ज्ञापन दिया। श्याम शंकर का कहना था कि उसके भाई रामशंकर व उसने संयुक्त रूप से कई चल- अचल संपत्ति बनाई थी। अब भाई व उनके पुत्र उसे संपत्ति से बेदखल करने में जुटे हैं। श्याम शंकर ने डीएम से हिस्सा दिलवाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन का अल्टीमेटम दिया है। धरने के दौरान अमरावती, गायत्री व महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें