फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 1500 आबादी अंधेरे में

Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र भादर के गांव सोनारीकलां में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व जल गया। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से 1500 की आबादी 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। 
विज्ञापन



क्षेत्र में स्थित भादर विद्युत उपकेंद्र से गांव सोनारीकलां में विद्युत आपूर्ति की जाती है। गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा टांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया था। उस वजह से गांव की करीब 1500 आबादी 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है।

ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि अधिकारियों से मामले की शिकायत कई बार की गई। बावजूद इसके अधिकारी मामले के प्रति बेपरवाह बने हैं। भीषण गर्मी में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान हैं। उपकेंद्र पर तैनात जेई राकेश प्रजापति ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें