सूरज का कहर जारी, जनजीवन बेहाल
क्रासर-
लगातार बढ़ रही गर्मी, पूरे दिन रही उमस
तेज धूप से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
फोटो संख्या-24
गौरीगंज। सूरज की तपिश का कहर रविवार के बाद सोमवार को भी बदस्तूर जारी रहा। पूरे दिन आसमान से शोले बरसते रहे। उमस के चलते लोग बेहाल दिखे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया। तेज गर्मी की वजह से पंखे और कूलर भी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। वातावरण में मौजूद उमस के चलते पंखे और कूलर भी गर्म हवा उगल रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक जो कूलर पूरे कमरे को ठंडा करते थे वह सामने वाले को भी राहत नहीं दे रहे हैं।
बीते दिनों से बढ़ी सूर्य की तपिश सोमवार को भी जारी रही। सुबह आठ बजे से ही सूरज की किरणें लोगों को झुलसाने लगीं। दोपहर होते-होते गर्मी से लोग तड़पने लगे। पारा बढने के साथ ही उमस भी बढने लगी। तेज गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। घरों में मौजूद लोग भी गर्मी से बेहाल रहे। बस स्टॉप पर यात्री छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।