फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 146 सेवानिवृत शिक्षकों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के 146 सेवानिवृत्त शिक्षकों का शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों के स्कूलों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संघ के जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि राजनीतिज्ञ व दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं।

जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष शासन से परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता पर आधारित चित्रात्मक निबंध व खेलकूद प्रतियोगिता कराए जाने का दिशा-निर्देश मिला है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि वर्ष 2016-17 में सेवानिवृत्त 146 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के न्यूनतम पांच ऐसे शिक्षक-शिक्षिका जो शिक्षण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध जय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक सूर्यभान सिंह व काशी प्रांत के महामंत्री रामचंद्र मिश्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें