फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोहपूर्वक शुरू हुई
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रदर्शनी
क्रासर
अमेठी ब्लॉक परिसर में डीएम ने किया शुभारंभ

फोटो संख्या-28
अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर सोमवार को अमेठी ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डीएम ने सीडीओ व विधायक प्रतिनिधि के साथ परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को अमेठी ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ डीएम योगेश कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने सीडीओ अपूर्वा दुबे व अमेठी विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह के साथ विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार से संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने पर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उनसे शिकायत करने की बात करते हुए जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर तकरीबन सभी विभाग के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें