फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी सहायक लेखाकार सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी
विज्ञापन

सहायक लेखाकार सस्पेंड
क्रासर
एक माह पूर्व वायरल हुआ था घूस लेते वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा ने आखिरकार सोमवार को भादर में तैनात सहायक लेखाकार को सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों के वाट्स एप ग्रुप पर सहायक लेखाकार का घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने 15 जून को उसे निलंबित करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

जिले में सहायक लेखाकार की कमी को देखते हुए भादर में तैनात सहायक लेखाकार सुरेंद्र यादव को जामों व बहादुरपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। बीते 15 जून को सुरेंद्र यादव से जुड़ा एक वीडियो डीएम व एसपी के वाट्स एप ग्रुप पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सहायक लेखाकार एक व्यक्ति से फाइल के साथ मोटी रकम लेता दिखाई पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम योगेश कुमार ने 15 जून की ही शाम सहायक लेखाकार को निलंबित करने की संस्तुति सहित पत्र निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा को भेजा था। संस्तुति पत्र भेजने के बाद भी सहायक लेखाकार के निलंबित नहीं होने की जानकारी होने पर डीएम ने बीते हफ्ते रिमाइंडर भेजकर उसे निलंबित किए जाने के मामले की जानकारी मांगी थी। मामले में डीएम की गंभीरता को देखकर आखिरकार सोमवार को निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा ने सहायक लेखाकार को निलंबित कर दिया। सीडीओ अपूर्वा दुबे ने सहायक लेखाकार को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें