फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमा गहमी के बीच अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध हुआ शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध हुआ शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। भादर ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध बीते 12 जून को 43 क्षेत्र पंचायतों ने शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा था। डीएम ने त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर शपथ पत्रों की जांच का निर्देश दिया था। गहमागहमी के बीच शनिवार को डीएम की ओर से नामित एसडीएम, डीडीओ व बीडीओ की संयुक्त त्रिस्तरीय कमेटी ने 43 शपथकर्ता बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर के सत्यापन का कार्य शुरू किया। इस दौरान 43 सदस्यों के सापेक्ष मात्र तीन सदस्य ही आईडी व निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हुए।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र भादर ब्लॉक प्रमुख अखिलेश यादव के विरुद्ध बीते 12 जून को क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार जायसवाल की अगुवाई में जिलाधिकारी योगेश कुमार को कुल 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथ देकर अविश्वास प्रस्ताव पत्र दाखिल किया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी (एसडीएम मोतीलाल, डीडीओ ओमप्रकाश पांडेय और भादर विकास खंड अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी) गठित कर जांच का निर्देश दिया। डीएम के निर्देशानुसार बीडीओ भादर ने सभी सदस्यों को नोटिस जारी कर अपनी आईडी व प्रमाण पत्र के साथ शनिवार को तहसील परिसर में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। शनिवार को गहमागहमी के बीच कमेटी के समक्ष दोनों पक्षों ने शक्ति प्रदर्शन किया। 43 सदस्यों के सापेक्ष कमेटी के समक्ष मात्र तीन सदस्य ही अपनी आईडी व निर्वाचन प्रमाण के साथ उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें