फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर युवती की सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मूकबधिर युवती की सुरक्षा
विज्ञापन

को लेकर संजीदा नहीं पुलिस
क्रासर
दुष्कर्म के बाद मां बनने वाली है युवती

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। तीन हफ्ते से जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती मूक बधिर युवती की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता की सुरक्षा के लिए डीएम से लेकर एसपी तक को पत्र लिखा, लेकिन अभी तक महिला सिपाही की तैनाती नहीं की गई। अस्पताल प्रशासन को संदेह है कि कहीं कोई बच्चे की चाहत में पीड़िता को साथ लेकर न चला जाए।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में कई महीने से 25 वर्षीय एक मूकबधिर युवती घूमती रहती थी। उसी बीच किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। क्षेत्र के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे पिछले 22 अगस्त को मोतिगरपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। सीएचसी से युवती को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला महिला अस्पताल में युवती को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान युवती का चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके पेट में आठ माह का गर्भ पाया गया। युवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती वार्ड से आए दिन निकलकर बाहर घूमने जाती है और थोड़ी देर बाद ही वापस लौट आती है। इस बाबत एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। महिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता की सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें