खाना पकाते समय लगी आग से किशोरी की झुलसकर मौत
जगदीशपुर (अमेठी)। हसनपुर जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना पकाते समय लगी आग से एक किशोरी झुलस गई। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर जगदीशपुुर गांव निवासी दुर्गादीन की पुत्री आरती (17) शुक्रवार की सुबह घर में खाना पका रही थी। अचानक चूल्हे की आग उसके कपड़े में पकड़ ली। चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में आरती को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन आरती को लेकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ब्यूरो