फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉकों में ही मिले 1300 खराब फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुई डेस्क-बेंच की आपूर्ति में बड़ी खामियां सामने आई हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट में सिर्फ छह ब्लॉकों में ही 1300 फर्नीचर टूटे-फूटे मिले हैं। अभी अन्य आठ ब्लॉकों की सूचना आनी है। शासने के निर्देश पर छह करोड़ 29 लाख से जिले में डेस्क-बेंच आपूर्ति करने का जिम्मा एक फर्म को दिया गया था। इस धनराशि से 13,228 फर्नीचर खरीदे जाने थे। जेम पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया के बाद जब आपूर्तिकर्ता फर्म ने फर्नीचर सप्लाई किए तो उनमें से कई डेस्क-बेंच मानक विहीन और टूटे-फूटे पाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने फर्नीचरों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। इस बीच अमर उजाला में प्रमुखता से घटिया फर्नीचर सप्लाई की खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालय में आवंटित डेस्क-बेंच की संख्या, आपूर्ति किए गए फर्नीचर की संख्या और खराब आपूर्ति हुए फर्नीचर की संख्या देने को कहा है।
इसमें से छह ब्लॉकों ने सूचनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। इन छह ब्लॉकों में ही करीब 1300 फर्नीचर टूटे-फूटे पाए गए हैं। लंभुआ में 832 में से 104, करौंदीकलां में 549 में से 111, मोतिगरपुर में 681 में से 123, दूबेपुर में 1479 में से 390, भदैंया में 1572 में से 326 तथा जयसिंहपुर में 1406 में से 242 खराब पाए गए हैं। शेष आठ ब्लॉकों की सूचना अभी बीएसए कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को देना होगा प्रमाणपत्र
डेस्क-बेंच में आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत पर अब मामला गर्मा गया है। सभी संबंधित जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अब यह प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके विद्यालय में कुल कितने फर्नीचर आपूर्ति किए गए और उनमें से कितने गुणवत्ता युक्त पाए गए। साथ ही खराब फर्नीचरों की संख्या प्रधानाध्यापक को देनी होगी। प्रमाणपत्र देने का फॉर्मेट बीएसए की ओर से जारी किया गया है।
बगैर गुणवत्ता जांचे नहीं होगा भुगतान
फर्नीचर आपूर्ति करने वाली फर्म को आदेश देते समय ही निर्देश जारी किए गए थे कि सभी चिह्नित विद्यालयों में दी गई संख्या के अनुसार गुणवत्ता युक्त व मानक के अनुरूप डेस्क-बेंच सप्लाई करें। बावजूद इसके कई जगहों पर खराब डेस्क-बेंच आपूर्ति की शिकायतें मिली हैं। सभी ब्लॉकों से सूचना मंगाई गई है। साथ ही प्रधानाध्यापकों को भी प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया है। बगैर गुणवत्ता जांचे एक भी पैसे का भुगतान फर्म को नहीं किया जाएगा। -दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें