फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित शिक्षामित्र की लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। जामों थाना क्षेत्र के कतकरपुर गांव निवासी वासुदेव (42) एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात वासुदेव की मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

वासुदेव 2001 में शिक्षामित्र बने थे। वे अदिलपुर प्राइमरी पाठशाला में तैनात थे। 2014 में समायोजन के बाद वे सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक पाठशाला हसवा सरवनपुर जगदीशपुर में शिक्षण कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी जसोदा के साथ ही तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटों में कृष्ण कुमार (20), अजितेश (18), अनिमेश (16) व सात वर्षीय बेटी राधिका शामिल हैं। वासुदेव की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें