फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माह भर पूर्व इलाहाबाद बैंक की मोतिगरपुर शाखा से हुई लूट में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। अपराधियों पर जौनपुर और सुल्तानपुर जिले में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नानेमऊ में इलाहाबाद बैंक की शाखा से 11 जनवरी को बदमाशों ने दो लाख 42 हजार रुपये लूट लिए थे। बैंक लूट में शामिल आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटना के खुलासे के लिए ए एसपी ग्रामीण शिवराज को जिम्मेदारी सौंपी थी।


एएसपी के नेतृत्व में अखंडनगर थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव के साथ ही स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा और सर्विलांस सेल लगातार काम कर रही थी। शनिवार को एसओ अखंडनगर को सूचना मिली कि बैंक लूट में शामिल मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ प्रभाकर निवासी अमावां खुर्द थाना सरपतहा जिला जौनपुर बाइक से आने वाला है।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही एसओ अखंडनगर और स्वाट टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो उस पर बैठे एक युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।


पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान रिंकू उर्फ प्रभाकर के रूप में की गई। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस के साथ ही लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने रिंकू के पास से 21 सौ रुपये भी बरामद किया है।


एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मोतिगरपुर क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक में हुई लूट की घटना को रिंकू ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। रिंकू जौनपुर जिले के सरपतहा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ जौनपुर में 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुल्तानपुर में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें