फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक करना होगा पंचायत सचिवों को कार्य का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक करना होगा पंचायत
विज्ञापन

सचिवों को कार्य का ब्यौरा
क्रासर
ग्राम पंचायतों में लगेगा प्रतिदिन कार्य के विवरण का बोर्ड
रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं करने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। ग्रामीणों की ओर से लगातार ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मचारियों की मिल रही शिकायत से परेशान शासन ने गांव में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मचारी का प्रतिदिन कार्य निर्धारित करते हुए उसे सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सात दिन में पूरा ब्यौरा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर सात दिन में ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मी के प्रतिदिन कार्य का विभाजन कर गांव के सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स व वॉल पेंटिंग के माध्यम प्रचारित करने का आदेश दिया है। पत्र में फ्लैक्स व वॉल पेंटिंग में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मी का नाम मोबाइल नंबर के साथ ही प्रतिदिन मिलने का स्थान व कार्य का विवरण तथा कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर शिकायत करने के लिए उच्चाधिकारियों का नाम, पद नाम व मोबाइल नंबर अंकित करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

इनसेट
होगी सहूलियत : डीपीआरओ
डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि इस योजना से ग्रामीणों के साथ अधिकारियों को भी सुविधा मिलेगी। अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ही आसानी से कार्यों की जांच कर सकेंगे। डीपीआरओ ने डेडलाइन में फ्लैक्स व वॉल पेंटिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें