सुल्तानपुर। जिले में 75.47 करोड़ रुपये से 380 सड़कों का निर्माण होगा। इसमें नई सड़कों के साथ मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य भी शामिल है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों का शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह परिसर में एक साथ आधारशिला रखी गई। निर्माण से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
शासन ने जिले में पुरानी मार्गों के मरम्मत एवं नए के निर्माण के लिए 380 सड़कों का कार्य कराने की मंजूरी दी है। साथ ही धनराशि आवंटित की है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने गेस्ट हाउस में आयोजित एक सामूहिक कार्यक्रम में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास हुआ।
अपने क्षेत्रों की सड़कों का शिलान्यास संबंधित विधायकों ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायकों के साथ लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशाषी अभियंता रविकांत व प्रांतीय खंडा के अधिशाषी अभियंता डीके अहिरवार समेत अन्य इंजीनियर व कर्मी मौजूद रहे।