फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ेसुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर चौराहे के पास शनिवार की देर रात ड्यूटी पर मौजूद ईगल 10 के सिपाही व होमगार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सिपाही बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी होमगार्ड उदयचंद्र शिल्पकार (45) कोतवाली नगर में तैनात था। शनिवार की रात उदयचंद्र की ड्यूटी ईगल 10 पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र के साथ लगी थी। दोनों रात करीब 12 बजे पयागीपुर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।


दुर्घटना में उदयचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सिपाही धर्मेंद्र बाल-बाल बच गया। पयागीपुर पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उदयचंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



घायल उदयचंद्र को परिवारीजन और होमगार्ड के जवान लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड जवान की मौत की सूचना मिलते ही होमगार्ड संघ के रामतीरथ, राजेंद्र सरोज समेत कई होमगार्ड पीड़ित के घर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। नगर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें