फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट में फटा गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में रविवार की शाम अचानक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से प्लांट में काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने घायल मजदूरों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मुसाफिरखाना पुलिस टीम के साथ प्लांट पर पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लगा होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के उतेलवा में नंदन गैसेस एंड इक्यूपमेंट ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग प्लांट स्थित है। प्लांट में कमरौली क्षेत्र के पूरे भिच्छू निवासी रामराज (23) पुत्र रामनाथ और पूरे छितई निवासी शिवशंकर (25) पुत्र सियाराम मजदूरी करते हैं। रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनों मजदूर प्लांट में गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे कि तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से दोनों मजदूर घायल हो गए।


प्लांट के साथ ही आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल मजदूरों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मुसाफिरखाना राजकुमार सिंह, एसओ कमरौली लक्ष्मीकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



प्लांट के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण अधिकारी प्लांट के अंदर नहीं जा सके। इस बाबत एएसपी दयाराम ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी मांगी गई है। अभी मजदूर घायल हैं, जिन्हें प्लांट संचालक लेकर लखनऊ गया है। उसके वापस लौटने पर ही स्थिति साफ होगी। प्लांट वैध है या अवैध इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें