फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों को शर्म का अहसास कराएगा पावर कॉर्पोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
30 बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने शुरू की ‘नेम एंड शेम’ योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने ‘नेम एंड शेम’ योजना शुरू की है। योजना के तहत स्थानीय विद्युत वितरण खंड तहसीलवार बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक कर उन पर बकाया अदा करने का नैतिक दबाव बनाएगा। शासन व कॉर्पोरेशन के आदेश पर पहले चरण में गौरीगंज तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 30 बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक की गई।
जिले में पावर कॉर्पोरेशन के दो खंड काम करते हैं। इन खंडों से जुड़े उपभोक्ताओं पर कॉर्पोरेशन की करीब 75 करोड़ की देनदारी है। बकाएदारों में सैकड़ों की संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की है जिनकी गिनती समाज के प्रतिष्ठित लोगों में होती है। ऐसे लोगों से बकाया धन वसूला जा सके इसके लिए शासन के आदेश पर पावर कॉर्पोरेशन ने ‘नेम एंड शेम’ योजना शुरू की है। योजना के तहत तहसीलवार सभी बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक कर उन पर बकाया धनराशि जमा करने का दबाव बनाया जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन से जुड़े उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड एक की ओर से गौरीगंज तहसील के 30 बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक की गई। सूची सार्वजनिक करने के साथ जारी आदेश में कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर बकाया विद्युत बिल चुकता नहीं करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन खंड-1 भरत सिंह ने बताया कि गौरीगंज तहसील में बड़े 30 बकाएदारों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। सूची को सभी उपकेंद्रों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें