फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य सूत्र में बंधे 103 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से सरकार ने समाज के गरीब लोगों की कन्याओं की शादी का खर्च उठाया है। योजना से गरीबों को काफी राहत मिली है। वे गुरुवार को जिला पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद संबोधन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत में बृहस्पतिवार को विकासखंडों से चयनित 103 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने विवाह के बाद नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को खुशहाल रखने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, शहर विधायक सूर्यभान सिंह, डीएम सी. इंदुमती समेत अन्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदयशंकर सिंह ने बताया कि समारोह में 103 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज से कराया गया। इसमें दो जोड़े मुस्लिम व 101 जोड़े हिंदू थे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शादी में सभी जोड़ों को कपड़ों के साथ शासन से स्वीकृत सामान दिए गए। इस मौके पर सीडीओ रमेश प्रसाद, पीडी शिवाकांत द्विवेदी, राजेश पांडेय समेत कई जिला पंचायत सदस्य, भाजपा नेता मौजूद रहे। विवाह के बाद बारातियों एवं घरातियों को भोजन कराने के बाद नए जोड़ों को विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें