फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंतिम व्यक्ति का विकास ही पं. दीनदयाल का था सपना’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अंतिम व्यक्ति का विकास ही पं. दीनदयाल का था सपना’
विज्ञापन

क्रासर
सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी गई जानकारी
ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुरेश पासी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के अंतिम व्यक्ति का विकास ही पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना था। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी रवि शंकर प्रधान ने मेले में उपस्थित कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों को बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तभी हमारी प्रदर्शनी सफल होगी। वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा व जीजीआईसी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम मुसाफिरखाना अभय पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुभाषचंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें