फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी परिषदीय प्रधानाध्यापकों को रोपने होंगे 50 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। शासन के आदेश पर जिले को हरा-भरा बनाने के लिए बीते दिनों जिला प्रशासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन


लक्ष्य को पूरा करने व परिषदीय विद्यालय को हरा-भरा बनाने के लिए बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर 50 पौधे खरीद कर उसे रोपने का आदेश दिया है। पौधरोपण की जांच बीईओ को सौंपी गई है।

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व जिले को हरा-भरा बनाने के लिए शासन के आदेश पर बीते दिनों डीएम योगेश कुमार ने सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन


लक्ष्य 15 अगस्त तक पूरा कराने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राप्त लक्ष्य पूरा करने तथा परिषदीय विद्यालयों को हरा-भरा बनाने के लिए अध्यापकों को जिम्मेदारी दी है।

बीएसए राजकुमार पंडित ने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर विद्यालय विकास अनुदान मद से 50 पौधे (फलदार, छायाकार व शोभाकार) क्रय करने को कहा है।

खरीदे गए पौधों में से 30 विद्यालय परिसर में तो 20 पौधे स्कूल के आसपास रोपित कर उसकी फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने पौधरोपण कार्यक्रम की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान या क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति की मौजूदगी सुनिश्चित कराने को कहा गया है। विद्यालय में पौधरोपित नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें