फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 बसें थमने से यात्रियों पर बरसी आफत

Tue, 25 Jun 2013 07:11 PM IST
लखनऊ/नरेश्ा श्ार्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के चार कर्मचारी संगठनों के तत्वावधान में सोमवर रात 12 बजे से शुरू हुए कार्य बहिष्कार के कारण प्रदेश भर में 20 फीसदी बस संचालन ठप हुआ।
विज्ञापन


राजधानी समेत कई जिलों के लोगों ने झेली दिक्कत
इस हड़ताल का असर न सिर्फ राजधानी बल्कि कानपुर, फैजाबाद और इलाहाबाद जैसे कई दूसरे जिलों के लोगों पर भी देखने को मिला। लखनऊ और इलाहाबाद की सिटी बस सेवा पूरी तरह ध्वस्त रही। निगम के बेड़े में कुल 9000 बसों में से 1900 से 2000 बसों का संचालन नहीं हो सका।

टकराव भी हुआ
फैजाबाद एवं कानपुर में संचालन को लेकर आंदोलनरत ड्राइवर एवं कंडक्टर और प्रबंधन के बीच टकराव भी हुआ। लखनऊ में कुल 120 सिटी बस में से महज 30 सिटी का बस संचालन हुआ। वहीं इलाहाबाद में तो एक भी बस नहीं चल सकी। लखनऊ में पीआरडी के कंडक्टरों को सेवा से हटाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


निकालने की कार्रवाई हुई तेज
प्रदेश भर में क्षेत्रीय प्रबंधकों के द्वारा कार्य बहिष्कार करने वाले संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को नौकरी से निकालने की कार्रवाई तेज कर दी गई है और अब तक 108 संविदाकर्मियों को नौकरी से निकाल भी दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंधन पार्थ सारथी सेन शर्मा का दावा है कि कार्य बहिष्कार के कारण महज 5 फीसदी संचालन ठप हुआ है। प्रदेश भर में 95 बसें चली हैं।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने कार्य बहिष्कार पर गए संविदा कर्मियों से वापस आने की अपील करते हुए कहा कि वह संकट की घड़ी में निगम का साथ दें। बीते हफ्ते की पारिश्रमिक में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नियमित कर्मियों की बकाया महंगाई भत्ते की किश्त का 7 फीसदी भुगतान किया जा चुका है इसलिए कार्य बहिष्कार करना उचित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें