फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ी स्मैक की बड़ी खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपित
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने कार से दिल्ली की ओर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए केमिकल मिलाकर स्मैक का रंग ही बदल दिया था और उसे कार में छिपाकर लाने के बजाय खुलेआम पीछे सीट पर रखकर ला रहे थे। एसटीएफ के मुताबिक यह स्मैक शातिर तस्कर तैमूर उर्फ भोला की थी जो एक लाख का इनामी है।
विज्ञापन


एसटीएफ बरेली के प्रभारी अजय पाल के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मणिपुर से स्मैक लेकर तैमूर हापुड़ जा रहा है। हापुड़ से यह खेप दिल्ली जाएगी। इसके बाद एसटीएफ ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर कार रोकी और फरीदपुर के गांव बेहरा के वसीम खान और मोहनपुर के सैदपुर लश्करीगंज के नहीम खान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मणिपुर से तैमूर, उसके भाई सद्दाम और नबी खान ने खेप मंगाई थी। बरेली सेटेलाइट स्टैंड से लेकर यह खेप कार में लेकर हापुड़ पहुंचानी थी। वहां से दूसरे कैरियर के जरिये यह खेप दिल्ली जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें