फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गाय की वजह से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, दर्जनों घायल

Fri, 09 Sep 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा/बरसाना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसाना में पुलिस स्टेशन के नजदीक परिक्रमा मार्ग में गाय के अचानक बीच में आने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गयी। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीँ एम्बुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। भगदड़ में घायल रामबती, कमला देवी, अखिलेश (बरेली),  पुरषोत्तम मिश्रा(कामां),  रंजना अरोड़ा, सुदेश शर्मा (दिल्ली), विमलेश, फूलवती फिरोजाबाद हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बरसाना के लाडिली जी मंदिर में आज राधाष्टमी का मुख्य आयोजन था। इसके लिए हज़ारों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। श्रद्धालु यहां मंदिर में दर्शन के साथ श्रीजी के धाम की परिक्रमा भी करते हैं। इसके लिए बरसाना में परिक्रमा मार्ग निर्धारित है। यहीं पुलिस स्टेशन के समीप परिक्रमा मार्ग मे गाय के आने से भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पाताल से एम्बुलेंस बुला घायलों को भर्ती कराया गया। घायलों में रामबती और कमला की हालात नाजुक बताया जा रहा है। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें