फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: ज्यादा वेतन पर नौकरी पाएंगे खिलाड़ी

Fri, 11 Oct 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को अब ग्रुप डी या ग्रुप सी में न्यूनतम ग्रेड-पे में ही तैनाती के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब ग्रेड-पे 2400 और 2800 रुपये में भी खिलाड़ियों की नियुक्ति की तैयारी कर ली है।

खेल कोटा के तहत या आरआरबी के जरिए होने वाली भर्तियों में खिलाड़ी इस श्रेणी की नौकरियों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। सीधी भर्ती में महाप्रबंधकों को इसके लिए अधिकृत किया गया है।

रेलवे में भर्ती होने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ग्रुप डी में ही नौकरी मिल रही है।

दरअसल, रेलवे बोर्ड ने महाप्रबंधकों को इसी श्रेणी में नौकरी देने का अधिकार दे रखा था लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।

रेलवे अफसरों का दावा है कि कई खेलों में कोटा होने के बाद भी खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं। कुछ खिलाड़ी अच्छे वेतन के कारण दूसरे विभागों या निगमों में चले गए। रेलवे बोर्ड के स्थापना (खेल) के उप निदेशक राकेश रावत ने सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट को पत्र भेजकर बोर्ड के नए नियमों की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महाप्रबंधक ग्रुप सी के ग्रेड-पे 1900 या 2000 से लेकर ग्रेड-पे 2400 और 2800 रुपये में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियुक्ति कर सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के टैलेंट स्काउटिंग कोटा की भर्तियों में उच्च वेतन से निम्न वेतन तक भर्तियां वर्तमान नियमों के अनुसार चलती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें