मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर यूपी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मजबूरी में यूपीए सरकार को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि जद (यू) और भाजपा का गठबंधन तो टूटना ही था।
विज्ञापन
जनता तीसरे मोर्चे यानी एंटी कांग्रेस और एंटी बीजेपी सरकार चाहती है और मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।
बुधवार को बुंदेलखंड के बांदा और चित्रकूट जिलों में आयोजित लैपटाप वितरण कार्यक्रम में प्रदेश की बदहाली के लिए उन्होंने बसपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो बिजली संकट के लिए कांग्रेस को कोसा।
उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला में फंसी केंद्र सरकार यूपी की थर्मल पॉवर इकाइयों को कोयला ही नहीं दे रही है। इसके बावजूद केंद्र को समर्थन देना हमारी मजबूरी है।
विज्ञापन
इन दोनों जिलों में 15901 छात्र छात्राओं को लैपटाप बांटे गए। इसके साथ उन्होंने चित्रकूट के राजापुर को तहसील और मऊ को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा की।