फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर नवाबों को खल रहे हैं 'गरीब' आजम: सपा

Tue, 02 Jul 2013 12:55 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के उद्यमी और स्वार टांडा के विधायक के आरोपों के बाद नगर विकास मंत्री आजम खां के बचाव में समाजवादी पार्टी आगे आई है।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता और कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजम खां पर झूठी तोहमतें मढ़ने का काम रामपुर के नवाब घराने के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस मुस्लिमों की तरक्की नहीं चाहते हैं।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा, जनता की निगाह में जिनकी कोई साख नहीं है। वे आजम खां पर व्यक्तिगत और मुस्लिम विरोध की राजनीति के चलते आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के बच्चों को अच्छी तालीम मिले, उनकी तरक्की हो और उनकी रोजी-रोटी के नए अवसर खुलें, यह भाजपा और कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता है। वे चाहते हैं कि मुस्लिमों की शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रगति रुकी रहे ताकि वोट बैंक की तरह उनका इस्तेमाल होता रहे। वे कभी सपा सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप मढ़ते हैं तो कभी वरिष्ठ मंत्री मो. आजम खां के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर पर सामंती शासन के दौरान सिर्फ नवाबी घराने और उनके चहेतों का ही विकास हुआ। आजम खां ने गरीब परिवार में पैदा होकर किसानों, मुस्लिमों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। यही बात नवाबी घराने को खल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें