फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुओं ने सास पर डाला तेल, बेटों ने लगाई आग

Tue, 23 Jul 2013 12:03 PM IST
मऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि मां अपनी औलाद को जान से भी ज्यादा प्यार करती है। वह बिना कुछ सोचे-समझे अपने हिस्से की चीजें भी उसे दे देती है। लेकिन कुछ मामलों में औलाद ही उसकी जान की दुश्मन बन जाती है।
विज्ञापन


मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठीमदारी में दो बेटों और उनकी पत्नियों ने रविवार शाम को जायदाद की खातिर अपनी मां को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, राम अवतार चौहान ने रविवार शाम पत्नी दुलारी देवी को गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दुलारी देवी ने बताया कि पैतृक घर अपने नाम कराने के चक्कर में उनकी दो बहुओं ने उन पर केरोसिन तेल उड़ेल दिया। उसके बाद दोनों बेटों ने आग लगा दी।

उपचार के दौरान रात लगभग डेढ़ बजे दुलारी देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राम अवतार ने पुलिस को बेटों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बेटे शंभू और निर्मल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें