सर्पदंश से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में रविवार को सर्पदंश से नेवारी गांव निवासी गोलू (25) पुत्र रमेश की मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान वीरकिशन यादव ने बताया कि शनिवार को रात में रमेश को एक विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने रात में ही उसकी झाड़ फूंक कराई, जिससे उसकी तबियत को आराम मिला। लेकिन रविवार की सुबह फिर गोलू की हालत खराब होने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजन पुलिस को कोई सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। दो पूर्व लॉक डाउन में गोलू का विवाह हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अनपरा।
ससुराल में घर में लटकते हुए मिला वृद्ध का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
अनपरा। बांसी निवासी एक अधेड़ ने गृह कलह से तंग आकर शनिवार की रात अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
चौकी इंचार्ज बीना ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार बांसी निवासी नन्दलाल खरवार (64) की शादी बासी में हुयी थी। नन्दलाल खरवार की पत्नी का कोई भाई नहीं होने से नन्दलाल अपने ससुराल में ही रह रहे थे। यहां वह सास-ससुर की भी देखभाल कर रहे थे। इस बीच रविवार को सूचना मिली कि नंदलाल का शव उनके घर पर फंदे से लटकते हुए मिला है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौके के वास्तविका कारण का पता चल सकेगा।