कोन। थाना क्षेत्र के नकतवार गांव में बुधवार रात प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से मुकेश शर्मा (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। क्षेत्र में सप्ताह भर में करंट से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार देर रात मुकेश अपने घर में बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को सीएचसी दुद्घी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर करमा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सप्ताह भर के भीतर बोर्ड में करंट उतरने से दो लोगों की मौत होने से क्षेत्रीय लोग सहम गए है। सभी लोगों ने डीएम से बिजली की आपूर्ति सही ढंग से कराने की मांग की है। ताकि अचानक किसी के घर में हाईवोल्टेज करेंट न उतर सके।