फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के झापर में हाथियों का उत्पात, गिराए मकान

विज्ञापन
भनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हाथी द्वारा गिरा मकान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। हाथियों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के झापर में हाथियों के झुंड ने बुधवार रात एक किसान का घर गिरा दिया। आधा दर्जन किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के उत्पात से किसान भयभीत हैं।
विज्ञापन

यूपी राज्य के सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य के झापर गांव में मंगलवार को हाथियों के झुंड ने एक किसान का घर गिरा दिया। हाथी दिन में जंगलों मे घुस कर छिप जा रहे हैं लेकिन शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर बस्ती में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को जंगलो की तरफ खदेड़ने में लगी है। जंगल घना और बरसात के कारण हाथियों को खदेड़ने में समस्या हो रही है। वन विभाग से मिली सूचना के अनुसार बुधवार रात झापर गांव निवासी पन्नेलाल पुत्र रामधनी के मकान को हाथियों ने क्षति पहुंचाया। वहीं किसानों की खड़ी फसल मक्का, धान सहित अन्य को भी रौंद दिया। पन्ने लाल का घर मंगलवार को हाथियों ने गिराया था फिर बुधवार को भी उसी घर को गिरा दिया। इसके पहले रामसूरत, प्रबोधन, परमेश्वर, धनसिंह, राम अधीन का मकान गिरा दिया था। लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन

हाथी छत्तीसगढ़ सीमा से पांच किमी दूर जंगल में हैं। अपनी सीमा में हाथियों को आने से रोकने के लिए निगरानी टीम लगी है।
- अवध नारायण मिश्रा, रेंजर बभनी।
एक्सपर्ट हाथियों के झुंड की निगरानी में लगे हैं। टीम पूरा प्रयास कर रही है कि ग्रामीणों की जानमाल और फसल व मकानों की क्षति न कर सकें।
-रामशरन राम, वन क्षेत्राधिकारी रघुनाथ नगर, छतीसगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें