फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत वार में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़री के मुरली गांव निवासी राजा (28) पुत्र अमर शादी विवाह में टेंट लगाने का काम करता है। वार गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मंगलवार की रात में लड़की की शादी थी। शादी में टेंट लगाने के लिए राजा आया हुआ था। बुधवार की सुबह टेंट का सामान समेटा जा रहा था। राजा ट्रैक्टर पर टेंट में लगे पाइप को रख रहा था। इसी समय लोहे की पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आकर राजा गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें