फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर अवांछित तत्वों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में फ़्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण मतदान करने की लोगों से अपील की। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान ग्राम पंचायत बीजपुर, सिरसोती, डोडहर सहित आस पास के गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर पंचायत चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। साथ ही देवतानंद सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने या चुनाव में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इस दौरान अगर कोई प्रत्याशी मतदाताओं के साथ जोर जबरदस्ती करता पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें