फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शनि सोनकर (20) अपने बाइक से कहीं जा रहा था। शनि पकरी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचा ही था कि वह बैक हो रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शनि को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शनि ने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के रिश्ते के मौसा मुन्ना की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें