फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत चुर्क-गुरमा के वार्ड नंबर पांच कटिंग रेलवे ट्रैक पर रविवार को देर शाम संदिग्ध हाल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर चुर्क चौकी प्रभारी व जीआरपी चुर्क भी मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त पंकज (24) पुत्र रामअवध शर्मा निवासी सिलथरी के रूप में हुई। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर वालों को हुई घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के वार्ड पांच से सटे रेलवे कटिंग पर एक अज्ञात युवक का शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। चुर्क चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को शव का पीएम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें