फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। सदर कोतवाली क्षेत्र के केकराही गांव मेें मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार को रोडवेज बस की चपेट मेें आने से बाइक सवार सतीश मिश्रा 35 की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज से शनिवार की अपरान्ह करीब पौने तीन बजे कसया गांव निवासी सतीश मिश्रा बाइक चलाते हुए करमा की तरफ जा रहे थे। अभी वह केकराही के पास पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही एक बाइक की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे सतीश सड़क पर गिर पड़े। उसी वक्त पीछे से जा रही रोडवेज बस की चपेट में वह आ गए और उनकी मौत हो गई। उधर दुर्घटना के बाद दूसरे बाइक सवार गिरे दोनों लोग बाइक समेत फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें