फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में लगेगी दो सौ स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क-गुरमा क्षेत्र में दो सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ठेकेदार को जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरा रहता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। वार्डों में अंधेरे से खासकर ठंड के मौसम में चोरी की ज्यादा आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर क्षेत्र के लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के बिजली के खंभों पर दो सौ स्ट्रीट लाइट लगाने को निर्णय लिया है। इस बाबत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चौदहवें वित्त योजना से 200 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसमें करीब 15 लाख रुपये लागत आएगी। बताया कि नगर के 350 विद्युत खंभों में से दो सौ खंभों पर लाइट लगेगी। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया पोर्टल के जरिए पूरी कर ली गई है। ठेकेदार से कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बता दें कि नगर पंचायत के ज्यादातर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें