फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर हिंडाल्को रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर कस्बे में हिंडाल्को रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के समीप शनिवार की शाम मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर प्रिंस कुमार मिश्रा निवासी रासपहरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक साप्ताहिक बाजार म्योरपुर आया हुआ था। खरीदारी कर वापस घर जा रहा था तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। उसी वक्त प्रिंस ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक घर का इकलौता पुत्र था। उन्होंने बताया कि उसके एक भाई की सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। एसओ अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें