फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवाओं ने नेहरू चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन के जर्जर होने और दोनों पटरियों पर मालवाहक वाहनों के खडे़ होने के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में क्षेत्र के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अनपरा थाने के सामने नेहरू चौक पर स्थानीय युवाओं के साथ नगर पंचायत के सभासदों ने हाथों मेंं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दुबे, अशोक गौतम, राकेश भारतीय, वार्ड-15 सभासद अंकित गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि शैलेश भारती ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व ही औडी-शक्तिनगर फोरलेन का निर्माण हुआ था। किन्ही कारणों से अधिकांश हिस्सों का चौड़ीकरण नहीं हो पाया। फोरलेन की पटरियों पर भारी मालवाहकों ने अतिक्रमण कर लिया है, इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवानंद यादव, हरिनाथ खरवार, अर्जुन, मोनू आदि भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें