फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। बीते दिनों से हुई बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। शनिवार को भी आपूर्ति बहाल न होने से क्षुब्ध युवा मोटरसाइकिल से सुभाष तिराहे पर पहुंचे और विद्युत निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर केवाल ग्राम पंचायत में बने विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे और नाराजगी जाहिर कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली कर्मियों ने युवाओं को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं मानें और नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने चेताया कि जब तक विभागीय अधिकारियों से वार्ता नहीं हो जाती, तब तक शांत नहीं होंगे और यहां से नहीं जाएंगे। जब बिजली कर्मियों ने मोबाइल पर विभागीय अधिकारियों से बात कराया तब युवा शांत हुए। बिजली विभाग के अवर अभियंता शैलेश कुमार ने फोन पर आश्वस्त किया कि केवाल सब स्टेशन से सभी को बिजली मिलेगी। बीते दिनों हुई तेज बारिश व चमक के कारण कई जगह से इंसुलेटर व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसे सभी बिजली विभाग के संविदा कर्मी व कर्मचारियों ने मिलकर ठीक कर लिया है। अब बिजली कटने की समस्या से आप सभी लोगों को निजात मिल गई है। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता आशीष कुमार जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों की बात को मानते हुए हम लोग वापस जा रहे। बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यदि दोबारा विद्युत आपूर्ति गड़बड़ हुई और उसे बहाल करने में देरी हुई तो उपभोक्ता विवश होकर केवाल पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में विकास कुमार जायसवाल, सूमित राज, नीनी केसरी, मुकेश कुमार केसरी, अमित चंद्रवंशी, उज्जवल केसरी, सौरभ कांसकार, विनय जायसवाल, विवेक केसरी, धर्मेंद्र कुमार, टार्जन चंद्रवंशी, हर्षित चंद्रवंशी, अमरेश केसरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें