फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। सड़क मरम्मत और जल निकासी कराने की मांग को लेकर बिल्ली पोखरा वासियों ने शनिवार को पोस्टर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव वासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आनंद पटेल दयालु ने कहा कि कई दिनों से हो रही बारिश से ग्रामीणों का बुरा हाल हो गया है। बिल्ली पोखरा के पास के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। गांव गली में खड़ंजा नही होने से रास्ते में भारी जल भराव हो गया है। इससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित जिला प्रशासन को लिखित सूचना देने के बावजूद अभी तक इस क्षेत्र में कोई राहत नही मिल सकी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रतिभा देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी, कौशल्या देवी, बीफनी, लखेंदर यादव, सत्तार अंसारी, प्रमिला देवी, सुरेंद्र भारती, करण कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें