ऐसे पहुंचाई गई थी पीड़िता अलीगढ़
बताते हैं कि बिंदू उसे लेकर राॅबटर्सगंज के धर्मशाला चौक पहुंची। यहां उसे दो लोग मिले। मिर्जापुर ले जाकर उसे एक रात होटल में रखा गया। वहां से आगरा लेकर पहुंचे, जहां उसे तस्कर गिरोह के सरगना को सौंप दिया। उसने अलीगढ़ के तीन व्यक्तियों से संपर्क साधा। इसके बाद वहां ले जाकर उसे बेच दिया।
पीड़िता को इसकी जानकारी तब हुई जब उसे नौकरानी बनाकर घर ले जाने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। एतराज जताया तो उसने कहा कि उसे उसने 1.20 लाख में खरीद लिया है। पीड़िता से जानकारी मिलने के बाद अपहरण के धारा में दर्ज किए गए मामले में दुष्कर्म, आपराधिक षडयंत्र और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई गईं।
पंवर में मौजूदगी की सूचना पर डाली गई दबिश
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई रणधीर सिंह की अगुवाई में एक टीम भी गठित की गई। सोमवार की सुबह पाड़र निवासी बिंदू और उसकी साथी पंवर निवासी सोनी पत्नी दिनेश के पंवर गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने महिला पुलिस के साथ दबिश डालकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पीड़िता को 1.20 लाख में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।