फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में उत्पात मचा रहे युवक की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में बुधवार की रात ससुराल में उत्पात मचा रहे युवक ने जमकर हंगामा किया। ससुराल वालों ने उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बृहस्पतिवार को कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के रहने वाले युवक की पुसौली गांव में ससुराल है। बुधवार की रात करीब दस बजे युवक अपने ससुराल पहुंच कर दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा न खुलने पर युवक आत्महत्या करने की धमकी देते हुए राजमार्ग पर पहुंच कर ट्रकों को रोकने लगा। यह देख ससुराल वालों ने दरवाजा खोलकर युवक को सड़क के किनारे किया। इस दौरान विवाद हो गया। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में युवक ने अपने साले समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर पीटने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी मोबाइल से किसी युवक से बात करती है। उसने मना किया तो वह मायके चली गई। छोटे बच्चे को लेकर मां के पास छोड़ने गया था लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं युवक की पत्नी, उसकी मां और भाई ने पिटाई के आरोप को निराधार बताया। प्रभारी कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौते की बात कर रहे हैं। सुलह न होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें