फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक से कुचलने से युवक की मौत, 7 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
चुद्रम​णि यादव उर्फ पारस।(फाइल फोटो
विज्ञापन
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से चंद्रमणि यादव उर्फ पारस (23) की मौत हो गई। 12 मई को ही चंद्रमणि की शादी हुई थी। दुकान से सामान खरीदकर घर लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन

जोरुखाड़ गांव निवासी खुशहाल यादव के पुत्र चंद्रमणि यादव (23) रात करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर घरेलू सामान खरीदने गया था। सामान लेकर लौटते समय रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेपी इंटर कॉलेज के पास दुद्धी की ओर से विंढमगंज जा रहे ट्रक ने चंद्रमणि को चपेट में ले लिया। चंद्रमणि को गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भागने लगा। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को घेरकर पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। एसआई नंदकिशोर यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। चंद्रमणि अपने पिता का बड़ा बेटा था। उसकी शादी 12 मई को झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र स्थित कदवा गांव में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। विंढमगंज एसओ शिवकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें