फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघैला गांव में शनिवार सुबह आठ बजे टेंट का पाइप ले जाते समय 11 हजार विद्युत तार से पाइप संपर्क में आ गया। इससे एक युवक झुलस गया। प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मनीष (18) पुत्र राम सखी निवासी नौडीहा थाना पन्नूगंज बघैला गांव में लगे टेंट को हटाने के लिए अन्य साथियों के साथ गया था। टेंट का पाइप हटाने के दौरान ऊपर से गए 11 हजार तार में पाइप छू गया। इससे उसे करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे घरवाले और साथी उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें