फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में वारदात: क्रसर प्लांट के कार्यालय में सो रहे खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Feb 2026 10:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र जिले में ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां क्रसर प्लांट के कार्यालय में सो रहे खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वहीं हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात खनन व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) की निर्मम तरीके से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित एक प्लांट के समीप बने कार्यालय में हुई, जहां विष्णुहरि सो रहे थे।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खनन व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय के चलते वह बाबा धुलाई शिवनगर कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी और ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau Crime: गाली देने का विरोध करने पर भतीजे ने चाचा के सीने में चाकू गोदकर की हत्या, भाई घायल; चार पर एफआईआर
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें