फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार देवर की मौत, भाभी समेत दो लोग घायल

Thu, 19 Jun 2025 04:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: चोपन-भरहरी मार्ग पर सेमिया गांव के पास हादसा हुआ। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन-भरहरी मार्ग पर बृहस्पतिवार को सेमिया गांव के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की भाभी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र निवासी सोनू (28), अपनी भाभी पुष्पा का उपचार कराने चोपन आया था। उनके साथ गांव का ही बब्बू भी था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। दवा लेने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। सेमिया घोरिया गांव के पास सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

इसे भी पढ़ें; खुलासा: गुलशन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 25- 25 हजार घोषित था इनाम; सरेंडर करने के फिराक में थे आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बब्बू को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुष्पा की हालत सामान्य है। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें