फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: शव लेने जा रहे दो लोग हादसे का शिकार, एक की मौत, घर में मातम का माहौल

Thu, 19 Jun 2025 04:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मामा का शव लेने जा रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत भांजे के साथ बाइक पर सवार मौसा बुरी तरह घायल हो गए। मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर करमा गांव के पास हादसा हो गया और सड़क पर गिरे घायलों को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक चालक ने प्रयास करके खुद की जान बचाई।
विज्ञापन
पलटा ट्रक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को करमा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने मामा का शव लेने जिला अस्पताल जा रहा था। हादसे में युवक के साथ बाइक पर मौजूद मौसा को भी गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए थे।

विज्ञापन


करमा थाना क्षेत्र के फुलवारी निवासी गोपीचंद अपने मौसा कुसी निवासी भाईलाल को लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बुधवार को उसके मामा राजकुमार की मौत हो गई थी। उसका शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा था। बताते हैं कि करमा गांव के पास बाइक सवार पिकअप में पीछे से टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर गए।

हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। इसी दौरान राॅबर्ट्सगंज की तरफ़ से आ रही ट्रक घायलों को बचाने के चक्कर में पुलिया को तोड़ते हुए नाले में पलट गई। चालक ने ट्रक से किसी प्रकार निकलकर खुद को बचाया। उधर, सड़क पर गिरे बाइक सवार गोपीचंद और भाईलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा पहुंचाया गया, जहां गोपीचंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं भाईलाल को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक कन्नौज निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह ओडिशा से एल्युमिनिएम लादकर राजस्थान जा रहा था। करमा एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें