फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी के 27 दिन बाद फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव में मंगलवार को दोपहर युवक ने घर में बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। महज 27 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फरीपान गांव निवासी मोतीलाल (28) घर के सामने हैंडपंप पर स्नान करने के लिए पहुंचा। हैंडपंप पर वह बाल्टी, साबुन रखकर घर के अंदर गया और कमरे में जाकर अपने गमछे का फंदा बनाकर बड़ेर के सहारे लटक गया। जब कुछ देर बाद पत्नी कमरे में गई तो फंदे पर पति को लटकते देख चीखने चिल्लाने लगी।
चीख-पुकार सुनकर घर के सभी लोग वहां पहुंच गए और रोना शुरू कर दिए। युवक की शादी 5 जून को दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में हुई थी। अभी पत्नी के हाथ की मेंहदी और पांव का महावर छूटा भी नहीं था कि सुहाग मिट गया। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें